भीलवाड़ा

भीलवाड़ा में चलती कार में लगी आग: ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Listen to this article

भीलवाड़ा। मांडल थाना क्षेत्र के जीवलियां टोल के पास शुक्रवार को एक चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। कार से उठती लपटें और धुआं देखकर हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और तुरंत फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचना दी गई।


ड्राइवर ने बचाई सवारियों की जान

जैसे ही कार में आग लगी, ड्राइवर ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते बाहर निकल जाने से किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने ड्राइवर की सूझबूझ की सराहना की।


आधे घंटे में बुझाई गई आग

फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। आग इतनी भीषण थी कि पूरी कार चंद मिनटों में धधकने लगी। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।


शॉर्ट सर्किट कारण माना जा रहा

हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।