मन्दसौर

मंदसौर: खेत से लौटते वक्त ट्रैक्टर में लगी आग, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Listen to this article

अरनिया निजामुद्दीन गांव में घटना, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

मंदसौर। जिले के अरनिया निजामुद्दीन गांव में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। किसान युसूफ अजमेरी खेत से सोयाबीन का भूसा भरकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से लौट रहे थे। तभी अचानक ट्रैक्टर से चिंगारी उठी और कुछ ही पलों में आग की लपटें दिखाई देने लगीं।


समय रहते रोका ट्रैक्टर

जैसे ही किसान को आग का आभास हुआ, उन्होंने तुरंत ट्रैक्टर को सड़क किनारे रोक दिया। ग्रामीणों ने भी तत्परता दिखाते हुए पास के वॉशिंग सेंटर से पानी लाकर आग बुझाना शुरू किया। लोगों की सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया और ट्रॉली में रखा भूसा सुरक्षित बच गया।


शॉर्ट सर्किट मानी जा रही वजह

किसान युसूफ अजमेरी ने बताया कि यह हादसा संभवतः शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ। आग की चपेट में आने से ट्रैक्टर को नुकसान पहुंचा है। अनुमानित तौर पर करीब 35 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।


कोई जनहानि नहीं, बड़ा नुकसान टला

गनीमत रही कि आग ट्रॉली तक नहीं पहुंची। यदि भूसे में आग लग जाती तो पूरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जल सकता था और आसपास के खेतों में भी आग फैलने का खतरा था। घटना में किसी के हताहत न होने से लोगों ने राहत की सांस ली।