उदयपुर

गर्मी ने ली दस्तक: उदयपुर में तापमान 39 के करीब, हीटवेव का अलर्ट

Listen to this article

उदयपुर मौसम अपडेट | Rajasthan Temperature | Heat Wave Alert

अप्रैल की शुरुआत के साथ ही उदयपुर में गर्मी ने जोर पकड़ लिया है। 8 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री और न्यूनतम 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान 39 डिग्री पार होने की संभावना जताई है।

पिछले चार दिन का तापमान ट्रेंड

दिनांकअधिकतमन्यूनतम
5 अप्रैल36.2°C14.7°C
6 अप्रैल36.6°C16.2°C
7 अप्रैल38.1°C17.2°C
8 अप्रैल38.9°C21.3°C

गर्मी से बचाव की तैयारी

लोग चेहरे और हाथ कपड़े से ढककर, धूप से बचाव करते नजर आ रहे हैं। दोपहर 1 से 4 बजे के बीच सड़कों पर ट्रैफिक कम हो गया है।

#उदयपुरगर्मी #HeatwaveRajasthan #UdaipurWeather #राजस्थानतापमान