राजसमंद

नाथद्वारा में ब्रजवासी संघ के निर्विरोध अध्यक्ष बने श्याम लाल : बोले- समाजहित में काम करूंगा; समर्थकों ने पहनाई माला

Listen to this article

नाथद्वारा में आज बृजवासी संघ के चुनाव संपन्न हुए। नगर स्थित बीसा नीमा धर्मशाला में सातों समाज के प्रतिनिधियों और सरपंचों की मौजूदगी में यह चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हुआ।

चुनाव अधिकारी महेश सनाढ्य और फतेहलाल गुर्जर को दोपहर 1 से 1:15 बजे के बीच केवल एक आवेदन प्राप्त हुआ। जांच में फॉर्म सही पाए जाने पर प्रतिनिधियों की सहमति ली गई और श्यामलाल गुर्जर पुत्र मदनलाल गुर्जर को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया।

बैठक में सातों समाज के सरपंच — रजनीकांत सनाढ्य, कमल किशोर गुर्जर, निरंजन गोरवा, पंकज लोधा, संजय उस्ता, श्यामलाल जाट और चंद्रशेखर वर्मा सहित अनेक प्रतिनिधि मौजूद रहे। वरिष्ठ और युवा बृजवासियों की उपस्थिति में चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

परिणाम घोषित होने के बाद समाजजनों ने फूल-मालाओं, ऊपरना और वृंदावन की टोपी पहनाकर नए अध्यक्ष श्यामलाल गुर्जर का स्वागत किया। इस अवसर पर गिर्राज धरण के जयकारों के बीच उन्होंने समाजहित में हर कदम साथ रहने का संकल्प दोहराया।